नेतृत्व
विद्यालय संचालन समिति की अध्यक्ष महोदया

श्रीमति शिप्रा राजेंद्र चौरसिया
विद्यालय संचालन समिति की अध्यक्ष महोदया
SJPM स्कूल में आपका स्वागत है। हमारा लक्ष्य एक समग्र शिक्षा प्रदान करना है जो बच्चों के चरित्र को आकार दे और उनके भविष्य का निर्माण करे।
हमारी प्रतिबद्धता केवल शैक्षणिक उपलब्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक छात्र की अनूठी प्रतिभा को निखारना है — सपने देखने का साहस, कार्य करने का अनुशासन और दुनिया की परवाह करने की करुणा।
जो माता-पिता अपने बच्चे की शिक्षा के लिए हम पर भरोसा करते हैं, वे इस पवित्र यात्रा में हमारे साझेदार हैं। हम आपके विश्वास के लिए आभारी हैं और शैक्षिक उत्कृष्टता का स्तर निरंतर ऊँचा उठाने का संकल्प लेती हूँ।

(निदेशक & संचालक)
शिक्षा एक उज्जवल भविष्य को आकार देने के लिए दिया जाने वाला सबसे शक्तिशाली उपकरण है।
यह विद्यालय मेरे स्वप्न का सत्य स्वरुप है..!
70-80 के दशक में मैंने स्कूल शिक्षा से कॉलेज शिक्षा प्राप्त की, तब के समय में शिक्षा बड़ी दुर्गम थी.. कक्षा 5- 8 उत्तीर्ण करना बड़ी उपलब्धि थी कक्षा 10 या मैट्रिक पास कर लेना तो सरकारी नौकरी की गारंटी हो जाती थी.. स्कूल शिक्षा के बाद कॉलेज छेत्र से कुछ गिने चुने लोग ही जाते थे.. मेरी शिक्षा उसी दौर में पूरी हुई।
बचपन और किशोर अवस्था में हमेशा मेरे मन में यह होता था की शिक्षा तो जीवन का आधार है तो फिर ये इतनी दुर्गम क्यों है, मेरे मन में लालसा होती थी की शिक्षा का विकास कैसे हो।
किशोरवस्था से कॉलेज तक मेरी रूचि शिक्षा के साथ खेलों में भी सामानानंतर ही रही।
नियती से राजनीति में हूँ.. मेरे राजनैतिक करियर में विभिन्न छेत्र की योजनाओं में शिक्षा और खेल हमेसा मेरी योजनाओं के सामानानंतर ही रहे।
2015 में जब इस विद्यालय की स्थापना हो रही थी तब मेरे उस वर्षों पुराने उस के स्वप्न की स्थापना हो रही थी जो हर व्यक्ति कुछ ना कुछ करने के लिए देखता है।
एक दशक से अधिक इस विद्यालय का सफर पूरा हो चुका है, मुझे गर्व है मेरे छात्रों पर में आभारी हूँ मेरे शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ का जिन्होंने मेरे उस स्वप्न को जिवंत रखने में मेरा सहयोग किया सत्य स्वरुप देने पर मेरे साथ खड़े हैं ।
माता सरस्वती से प्रार्थना है, और मेरा प्रयास है की कोई शिक्षा से अधूरा ना रहे।
सादर,
श्री राजेंद्र चौरसिया जी
